MP में कैबिनेट विस्तार, अटल जी की जयंती पर नई सरकार ने लिया आकारः देखें, किसके-किसके सिर सजा मंत्री पद का ताज

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 25, 2023, 05:29 PM IST

Madhya Pradesh Cabinet Expansion: वैसे, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सीएम यादव ने सोमवार को कहा कि नया मंत्रिमंडल पीएम मोदी और बाकी सीनियर बीजेपी नेताओं के मार्गदर्शन में राज्य की बेहतरी के लिए काम करेगा।

Madhya Pradesh Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाले नए मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार (25 दिसंबर, 2023) को हुआ। सूबे की राजधानी भोपाल के राज भवन में दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे यह कार्यक्रम हुआ, जिसमें राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने 18 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सबसे रोचक बात है कि सूबे में नई सरकार ने आकार पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लिया।

Madhya Pradesh Cabinet Expansion

म.प्र में 25 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ।

मंत्री के नाते भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कुल 28 नेताओं ने शपथ ली। 18 नेता कैबिनेट मंत्री बनाए गए, जिनमें प्रद्यमुन सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग के नाम हैं। वहीं, छह नेताओं ने मिनिस्टर ऑफ स्टेट (स्वतंत्र प्रभार) और चार ने राज्य मंत्री के नाते शपथ ग्रहण की।

End of Feed