Ludhiana West Bypoll Results: शुरुआती रुझान में AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा आगे, जानिए लेटेस्ट अपडेट

आप के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी और यहां चुनाव आवश्यक हो गया था। उपचुनाव में 51.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था...

Ludhiana West Bypoll Results: लुधियाना, 23 जून (एपी) पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को मतगणना के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु से 1,269 मतों के अंतर से आगे हैं।

AAP sanjeev arora

AAP उम्मीदवार संजीव अरोरा

पहले चरण की मतगणना के बाद अरोड़ा को 2,895 और आशु को 1,626 वोट मिले हैं। भाजपा के जीवन गुप्ता 1,117 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस विधानसभा सीट पर 19 जून को हुए उपचुनाव के लिए मतों की गिनती यहां खालसा कॉलेज फॉर वुमेन में स्थापित एक केंद्र में सुबह आठ बजे शुरू हुई।

End of Feed