Lucknow Coaching Centre Fire Live Updates: जांच के लिए SIT गठित, 7 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
सेकंड फ्लोर पर एनीमेशन की एकेडमी थी, जहां गेम डिजाइन किए जाते थे। घटना के समय लगभग 25 लोग मौजूद थे, जिसमें से कुछ लोगों ने आग लगने की घटना के बाद मौके से भागकर जान बचाई लगभग 18 लोग फंसे रहे जिन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन में निकाला गया।
सेकंड फ्लोर पर एनीमेशन की एकेडमी थी, जहां गेम डिजाइन किए जाते थे। घटना के समय लगभग 25 लोग मौजूद थे, जिसमें से कुछ लोगों ने आग लगने की घटना के बाद मौके से भागकर जान बचाई लगभग 18 लोग फंसे रहे जिन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन में निकाला गया।
सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना हुई जिसने पूरे उत्तर प्रदेश को हिलाकर रख दिया। लखनऊ में हुए भीषण कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 मासूमों की मौत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। बताया गया है कि आग एक एनिमेशन सेंटर में लगी थी जहां एनिमेशन यानी कार्टून बनाना सीखते थे। वहीं रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह भी लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इसके साथ ही सीएम योगी ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया। इसके तहत हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा, हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। फिलहाल प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
घटनास्थल पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है, जिसमें मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखें हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए हाई लेवल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। इमारत के अंदर अभी भी धुआं भरा हुआ है, इसलिए सभी कमरों की गहन तलाशी ली जा रही है। फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
Lucknow Coaching Centre Fire: जांच के लिए SIT गठित
योगी सरकार ने जांच के लिए SIT गठित कर दिया गया है। सरकार ने 7 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है।Lucknow Coaching Centre Fire: CM आवास पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग च
CM आवास पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग चल रही है। बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।Lucknow Coaching Centre Fire Live Updates: मृतकों और घायलों की लिस्ट आई सामने
Lucknow Coaching Centre Fire: घटनास्थल पर भावुक हुए ब्रजेश पाठक
इस भयावह हादसे पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, ""अभी कुल 13 बच्चों को बाहर निकाला गया है। उन सभी को अस्पताल भेज दिया गया है।" उन्होंने कहा कि यहा एक बड़ी घटना है। डिप्टी सीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि, "अंदर धुआं भरा हुआ है। हर चीज को हटाकर और चेक किया जा रहा है। हर कमरे की तलाशी ली जा रही है। अंदर लकड़ी का बहुत सारा फर्नीचर था और उस फर्नीचर से निकले धुएं के कारण कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था।Lucknow Coaching Centre Fire: थोड़ी देर में घटनास्थल पर पहुंचेंगे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जल्द ही लखनऊ के लिए रवाना होंगे। वे उस स्थान का दौरा करेंगे जहां आज भीषण आग लगने से 14 लोगों की जान चली गई।Lucknow Coaching Centre Fire Live Updates: 'दुर्घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक...', सीएम योगी ने जताया दुख
ग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा "लखनऊ में हुई अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायल शीघ्र स्वस्थ हों।"रक्षा मंत्री और लखनऊ (Lucknow Agnikand) से सांसद राजनाथ सिंह ने अपने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि, "लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ है, जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी हादसे पर दुख जताते एक्स पर पोस्ट किया कि, "लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
Lucknow Coaching Centre Fire Live Updates: मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहयता राशि
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया। इसके तहत हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा, हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। फिलहाल प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Lucknow Coaching Centre Fire: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रकट किया दुख
लखनऊ अग्निकांड पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चिंता जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा," लखनऊ में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ अग्निकांड में 14 लोगों की मौत
लखनऊ के अलीगंज इलाके में तीन मंजिल की एक इमारत में लगी भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक पहले फ्लोर पर पेट शॉप है।सेकंड फ्लोर पर एनीमेशन की एकेडमी थी जहां गेम डिजाइन किए जाते थे। घटना के समय लगभग 25 लोग मौजूद थे, जिसमें से कुछ लोगों ने आग लगने की घटना के बाद मौके से भागकर जान बचाई लगभग 18 लोग फंसे रहे जिन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन में निकाला गया। इसमें से 14 लोगों की मौत हो गई है चार लोग घायल है जिन्हें KGMU में एडमिट कराया गया है। ज्यादातर मृतक लखनऊ के रहने वाले है प्रशासन इनके बारे में जानकारी जुटा रहा है।
Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे
आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत
UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत
© 2026 Times Horizon Private Limited
