'आम लोगों पर बढ़ रहा बोझ'; रसोई गैस के बढ़े दाम तो भड़के शरद पवार, बोले- सरकार को चुकानी पड़ेगी राजनीतिक कीमत

LPG Price Hikes: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) प्रमुख शरद पवार ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण देश भर के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

LPG Price Hikes: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) प्रमुख शरद पवार ने बढ़ती महंगाई को लेकर रविवार को केंद्र सरकार की आलोचना की और दावा किया कि आवश्यक वस्तुओं की बार-बार बढ़ रही कीमतों का बोझ आम लोगों पर पड़ रहा है, जिसके लिए सरकार को राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि महंगाई के कारण देश भर के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उन्होंने सरकार के इस रुख पर सवाल उठाया कि मूल्य वृद्धि नियंत्रण में है।

Sharad Pawar

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) प्रमुख शरद पवार (फाइल फोटो)

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भाजपा पर महंगाई के संबंध में अपने पहले के रुख से पलटने का आरोप लगाया और कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी अब आम लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों के प्रति वैसी चिंता नहीं दिखा रही है, जैसी उसने विपक्ष में रहते हुए दिखाई थी।

End of Feed