राहुल गांधी की जान को खतरा!, पुणे की अदालत में लिखित बयान देकर वकील ने जताई चिंता

लिखित बयान में कहा गया कि राहुल गांधी को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, लेकिन अदालत को यह ध्यान रखना होगा कि मामले की सुनवाई के दौरान दबाव बनाने की कोशिश भी हो सकती है

Rahul Gandhi News: पुणे की एक विशेष अदालत में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि मामले में उनके वकील ने लिखित बयान दाखिल कर उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है। यह मुकदमा विनायक सावरकर पर राहुल गांधी की कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा हुआ है।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी (फाइल फोटो:X)

राहुल गांधी की तरफ से वकील मिलिंद पवार ने कोर्ट में बताया कि भाजपा नेता बिट्टू ने उन्हें आतंकवादी तो दूसरे भाजपा नेता तरविंदर मारवाह ने खुले तौर पर धमकी दे दी कि अगर राहुल गांधी ठीक से व्यवहार नहीं करेंगे तो उनका हाल उनकी दादी जैसा हो सकता है।

End of Feed