'देश में डर का माहौल है, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भी डरे हुए हैं', लोकसभा में गरजे राहुल गांधी; जानें क्या-क्या कहा

Lok Sabha News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि इस सरकार में देश में डर का माहौल है; केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भी डरे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि देश में ‘कर आतंकवाद’ है, इसे रोकने के लिए बजट में कुछ नहीं किया गया है। जिसके बाद राहुल को संसद में स्पीकर ने रोका।

Rahul Gandhi in Parliament: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा में भाग लिया और उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। जिसके चलते लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। दरअसल, राहुल गांधी ने दावा किया है कि इस सरकार में देश में डर का माहौल है। इसके बाद उन्होंने कई दावे किए।

Rahul Gandhi on Budget

राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा।

इस सरकार में देश में डर का माहौल है: राहुल

राहुल गांधी ने दावा किया कि इस सरकार में देश में डर का माहौल है। उन्होंने आगे ये कहा कि केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भी खुद डरे हुए हैं। राहुल ने बजट पर बोलते हुए एक बार फिर भगवान शिव के तस्वीर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में डर का माहौल है। बीजेपी में एक ही व्यक्ति को PM बनना है, देश का रक्षा मंत्री PM बने ऐसा सोच नहीं सकता। देश का छात्र, किसान सब डरे हुए हैं।

राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि इस बजट की नीयत केवल एकाधिकार वाले उद्योगपतियों, एकाधिकार वाली राजनीति और एजेंसियों को मजबूत करने की है। देश में ‘कर आतंकवाद’ है, इसे रोकने के लिए बजट में कुछ नहीं किया गया है। राहुल ने आगे कहा कि बजट में वित्त मंत्री ने ‘पेपर लीक’ पर एक भी शब्द नहीं बोला, शिक्षा पर 20 साल में सबसे कम बजट दिया गया है।

'95% लोग चाहते हैं कि जातीय जनगणना'

73% दलित, आदिवासी और पिछड़े हैं, इन्हें कई जगह नहीं मिलती। बजट का हलवा बंट रहा है, लेकिन इसमें 73% है ही नहीं। 20 अफसरों ने बजट को तैयार किया है, लेकिन इस फोटो में कोई नहीं है। 95% लोग जातीय जनगणना चाहते हैं। बांटता 2% है और मिलता भी 2% को मिलता है। बजट पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश के बेरोजगार, युवा और किसान को बजट के जरिए सरकार ने चक्रव्यूह में फंसा दिया है।

राहुल गांधी ने चक्रव्यूह का किया जिक्र

राहुल ने कहा कि हरियाणा कुरुक्षेत्र में एक युवा अभिमन्यु को छह लोगों ने चक्रव्यूह में फंसा कर मारा था। चक्रव्यूह का दूसरा नाम... 21वीं सदी में नया चक्रव्यूह बना है, वो कमल में शेप में है। इसे मोदी जी अपनी छातीपर लगाकर घूमते हैं। आज चक्रव्यूह में भी छह अमित शाम, मोदी जी, अजित डोवल, अंबानी, अड़ानी, मोहन भागवत हैं।

लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी को रोका

राहुल गांधी के इसी बयान के बाद लोकसभा स्पीकर ने उन्हें तुरंत रोक दिया। राहुल के विवादित बयान को लेकर स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि सदन में जो लोग नही हैं उनका नाम लेना नियम के विरुद्ध है।

पहले टांग तोड़ दी, अब आप बैंडेड लगा रहे

राहुल गांधी को जब स्पीकर ने रोका तो उन्होंने कहा कि मैं बजट को एक्सप्लेन कर रहा हूं, ये बजट किसान, युवा, मजदूर को मदद करती हैं? या सिर्फ उद्योगपतियों की मोनोपोली को बढ़ाता है। MSME को खत्म कर दिया गया, पूरे देश में कोई व्यक्ति छोटा बिजनेस चलाता है, उसे GST और इनकम टैक्स का कॉल आता है। टैक्स टेरेरिजम को बढ़ाता है। आपने पहले टांग तोड़ दी, अब उसपर आप बैंडेड लगा रहे हैं। आपने बेरोजगारी और पेपर लीक का चक्रव्यूह बना दिया है। पेपर लीक के बारे में वित्त मंत्री ने एक शब्द नहीं कहा।

अग्निवीरों और किसानों के लिए क्या बोले राहुल?

राहुल गांधी ने अग्निवीरों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अग्निवीर के पेंशन के लिए आपने एक रुपया नहीं दिया। किसान आपके चक्रव्यूह से निकलने के लिए एक मांग की MSP की लीगल गारंटी मांग रहे थे, अपने नहीं दिया। उन्हें बॉर्डर पर बांध कर रखा है, वो मुझसे मिलने संसद में आए थे, आपने मिलने नहीं दिया। संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि सदन के नेता प्रतिपक्ष होने के नाते आपको नियम पता होगा चाहिए। ये सदन नियम से चलता है।

End Article
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से ले...

End of Feed