राम रहीम (Ram Rahim) को पैरोल दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट (High court) के वकील एचसी अरोड़ा ने राज्य की खट्टर सरकार को लीगल नोटिस (Legal Notice) भेजा है जिसमें सरकार से तुरंत राम रहीम की पैरोल (Parole) को खारिज करने की मांग की गई है। लीगल नोटिस में यह भी लिखा गया है कि ऐसा लग रहा है जैसे हरियाणा सरकार (Haryana Govt) राम रहीम को लाड़ दुलार कर रही है। दरअसल राम रहीम को पैरोल दिए जाने के बाद से ही खट्टर सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है।
राम रहीम को मिली है 40 दिन की पैरोल
