Rahul Gandhi foreign visit : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सनसनीखेज दावे किए हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रखे। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने लगभग 22 वर्षों में करीब 54 देशों की यात्रा की। राहुल की ये यात्राएं घोषित हैं और इसके बारे में सभी को पता है। भाजपा नेता ने कहा कि आधिकारिक तौर पर राहुल की घोषित विदेश यात्राओं की संख्या 54 है लेकिन इनका खर्च सार्वजनिक नहीं है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी।
पात्रा ने कहा कि उनकी प्रत्येक विदेश यात्रा में लगभग 3-4 लोग उनके साथ गए और इन विदेश यात्राओं पर कुल खर्च 60 करोड़ रुपये रहा। उन्होंने कहा कि 'हमारे पास 2013-14 से 2022-23 तक राहुल गांधी की आय का विवरण है। 10 वर्षों में राहुल गांधी की आय 11 करोड़ रुपये थी। 11 करोड़ रुपये की आय के साथ राहुल गांधी ने 60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। संबित पात्रा ने राहुल की यात्रा से जुड़े जों विवरण दिए, उनमें से कुछ इस प्रकार हैं-
3 मई 2026 -मस्कट, ओमान
(50 लाख रुपए)
दिसंबर 2025-लंदन, बर्लिन
(1.4 करोड़)
सितंबर-अक्टूबर 2025 लैटिन अमेरिका
(5.5 करोड़ रुपए)
जून-जुलाई 2025-लंदन
(95 लाख रुपए)
अप्रैल 2025-बोस्टन
(1.2 करोड़ रुपए)
अप्रैल 2025 -दुबई, यूएई
(70 लाख रुपए)
मार्च 2025-वियतनाम
(2.8 करोड़ रुपए)
दिसंबर 2024-25 इटली
(95 लाख रुपए)
सितंबर 2017-बर्कले
(3.2 करोड़ रुपए )
अगस्त 2018 (देश का खुलासा नहीं))
(1.8 करोड़ रुपए)
अक्टूबर-नवंबर 2019 (देश का खुलासा नहीं)
(35 लाख रुपए)
अक्टूबर 2019-बैंकॉक
(40 लाख रुपए)
मई 2022 -काठमांडू
(45 लाख रुपए)
दिसंबर 2021 -(देश का खुलासा नहीं)
(40 लाख रुपए)
नवंबर-2021 लंदन
(2.2 करोड़ रुपए)
दिसंबर 2022, मिलान-इटली
(90 लाख रुपए)
जुलाई 2022- (देश का खुलासा नहीं)
(40 लाख रुपए)
फरवरी 2015-थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया
(4.5 करोड़ रुपए)
15 मई 2014 (देश का खुलासा नहीं)
(90 लाख रुपए)
राहुल की 20 विदेश यात्राओं पर ज्यादा पैसा खर्च हुआ
संबित पात्रआ ने कहा कि इनमें राहुल की 20 यात्राओं पर ज्यादा पैसा खर्च हुआ। 20 यात्राओं पर 39.6 करोड़ रुपए और उनकी 34 ट्रिप पर 19.85 करोड़ रुपए खर्च हुआ। पात्रा ने दावा किया कि राहुल गांधी ने सीआरपीएफ को बिना बताए भी विदेश यात्राएं की हैं। कई बार उन्होंने यह भी नही बताया कि वह किस देश की यात्रा पर जा रहे हैं। बाद में सीआरपीएफ ने सरकार को सूचित किया कि राहुल बिना जानकारी दिए और बगैर सुरक्षा लिए विदेश यात्रा पर गए।
