NEET पेपर लीक पर हंगामे के बीच ओम बिरला की विपक्ष से अपील- आज ही बनाएं सहमति, शुरू हो विधेयक पर चर्चा

बिरला ने कहा, 'नारेबाजी करने, तख्तियां लहराने से विधेयक पर विचार नहीं होता।' उन्होंने इस विधेयक पर चर्चा के लिए छह घंटे का समय देने तथा सदस्य चाहें तो और भी अधिक समय देने का आश्वासन दिया।

नीट प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर पिछले सप्ताह दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सरकार द्वारा पेश किए गए प्रश्नपत्र लीक निरोधक विधेयक पर चर्चा शुरू कराने पर जोर देते हुए सरकार और विपक्षी दलों से आज शाम तक सहमति बनाने की अपील की।

loksabha speeker

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (फाइल फोटो)

सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे शुरू होने के बाद बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा में भाग लेने का आग्रह किया। विपक्षी सांसदों का शोर-शराबा नहीं थमने पर उन्होंने सत्तापक्ष और विपक्ष से इस मुद्दे पर मिलकर सहमति बनाने की अपील भी की।

End of Feed