लोकसभा में बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर आज होगा फैसला, विपक्ष बोला- हमारे साथ हुआ अन्याय, यह सत्ता के गलत इस्तेमाल के खिलाफ

Lok Sabha no Confidence Motion against Om Birla: शिवसेना (UBT) नेता अरविंद सावंत ने कहा है कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संविधान से ऊपर नहीं उठ सकते। IUML के MP ईटी मोहम्मद ने ऐलान किया कि वह बजट सेशन के दौरान स्पीकर बिरला के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन का सपोर्ट करेंगे।

Om Birla News: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन सोमवार को लोकसभा ओम बिरला को अध्यक्ष पद से हटाने से संबंधित प्रस्ताव पेश करने के लिए विपक्षी सदस्यों द्वारा दिए गए नोटिस पर विचार करेगी। संसद के वर्तमान बजट सत्र का दूसरा चरण आज आरंभ हो रहा है और इसके पहले दिन की कार्यवाही में ही इस विषय को सूचीबद्ध किया गया है।

लोकसभा में बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर आज होगा फैसला

लोकसभा में बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर आज होगा फैसला

'तो प्रस्ताव पेश नहीं किया जा सकता ....'

पीठासीन सभापति द्वारा बुलाए जाने पर सदन के 50 सदस्यों को नोटिस के समर्थन में खड़ा होना होगा और फिर प्रस्ताव सदन के विचार के लिए स्वीकृत माना जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान होगा। यदि 50 सदस्य नोटिस के समर्थन में खड़े नहीं होते हैं, तो प्रस्ताव पेश नहीं किया जा सकता है।

End of Feed