भाजपा की अहम बैठक में लोकसभा चुनाव, राम मंदिर के उद्घाटन से जुड़े कार्यक्रमों और जनाधार बढ़ाने पर चर्चा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 7, 2024, 12:13 AM IST

बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी का जनाधार बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा हुई। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के आधार पर भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशव्यापी अभियान चलाने का कार्यक्रम तैयार किया है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल में सभी मोर्चों के प्रभारियों में बड़ा बदलाव करते हुए नए प्रभारियों की नियुक्ति की थी। इन नवनियुक्त मोर्चा प्रभारियों ने शनिवार को दिल्ली में सभी मोर्चों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

bjp meeting delhi

भाजपा की एक मीटिंग के दौरान पीएम मोदी, जेपी नड्डा समेत अन्य भाजपा नेता

End of Feed