Chinchwad, Kasba Peth By-Election Result 2023 : चिंचवड़ से भाजपा आगे, कसबा पेठ में बड़ी जीत की ओर MVA
कसबा पेठ में भाजपा को झटका
महाराष्ट्र के कसबा पेठ में कांग्रेस उम्मीदवार भाजपा उम्मीदवार से करीब 4500 वोट से आगे चल रहे हैं। अगर भाजपा चुनाव हारती है तो उसके लिए बड़ा झटका होगा। साल 1995 से यह सीट भाजपा के पास है।कसबा पेठ में भाजपा और कांग्रेस कड़ी टक्कर
दूसरे राउंड की गिनती में भाजपा उम्मीदवार ने कांग्रेस उम्मीदवार की बढ़त को कम कर दिया है। और वह करीब 1667 वोटों से पीछे चल रहे हैं।कसबा पेठ में गठबंंधन को बढ़त
ताजा रूझानों में कसबा पेठ सीट पर महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार और कांग्रेस नेता रवींद्र दाघेकर, भाजपा उम्मीदवार हेमंत रसाने से 2981 वोटों से आगे चल रहे हैं।भाजपा को 449 वोटों की बढ़त
भाजपा उम्मीदवार जगताप चिंचवड़ सीट से एनसीपी उम्मीदवार से 449 वोटों से आगे चल रहे हैं।भाजपा को रुझानों में बढ़त
महाराष्ट्र के चिंचवड़ सीट से जो पहले रुझान आए हैं, उसमें भाजपा आगे चल रही है।8 बजे से मतगणना शुरू
कसबा और चिंचवड़ सीट में मतगणना शुरू हो गई है। इन चुनावों में भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का टेस्ट है।चिंचवड़ में भाजपा के लिए राह आसान नहीं
बीजेपी के हेमंत रासने के लिए महाविकास आघाड़ी के संयुक्त उम्मीदवार कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर को हराने की बड़ी चुनौतीअब से कुछ देर बाद काउंटिंग
कसबा और चिंचवड़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतों की गिनती अब से कुछ देर बाद होगी।बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र के पुणे जिले में कस्बा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हेमंत रासने के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कस्बा और चिंचवाड़ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव क्रमश: भाजपा विधायक मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन के कारण जरूरी हो गया। इन सीटों पर उपचुनाव रविवार को हुए। रासने ने पुणे शहर के कसबा नूतन मराठी विद्यालय में अपना वोट डाला। वे मतदान केंद्र पर अपने गले में पार्टी के चुनाव चिह्न वाली एक पटका डाले हुए दिखे थे।रासने पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता रुपाली ठोंबरे ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में रासने के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विश्रामबाग थाने से एक अधिकारी ने कहा कि उपचुनाव के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी ने भी रासने के खिलाफ शिकायत दर्ज की है जिसके आधार पर उनके खिलाफ एक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। कसबा सीट पर रासने का मुकाबला कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर से है जिन्हें कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के महा विकास आघाड़ी गठबंधन का समर्थन प्राप्त है।चिंचवड़ में BJP-एनसीपी के बीच मुकाबला
पुणे शहर के नजदीक स्थित औद्योगिक शहर चिंचवड़ में मुकाबला भाजपा के अश्विनी जगताप और राकांपा के नाना काते के बीच है। दोनों सीट पर प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों ने जीत का भरोसा जताया है।फूल देकर वोटरों का स्वागत
रविवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के साथ ही चिंचवड़ में जिला चुनाव अधिकारियों ने रंगोली बनाकर और गुलाब का फूल देकर शुरुआती मतदाताओं का स्वागत किया। कसबा विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतार में खड़े नजर आए। अधिकारियों ने कहा कि मतदान के मद्देनजर दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।भाजपा से छिन सकती है कसबा सीट
कसबा सीट पर एग्जिट पोल के अनुमान अगर सही साबित हुए तो भाजपा को इस सीट पर झटका लग सकता है। बताया जाता है कि दिवंगत मुक्ता तिलक के परिवार को टिकट नहीं दिए जाने पर ब्राह्मण समुदाय भाजपा से नाराज है। इस सीट पर करीब 30 फीसदी ब्राह्मण समुदाय का वोट है।TVK चीफ विजय का मास्टरस्ट्रोक! AIADMK के बागियों को दिए बड़े पद, पचम्मल डिप्टी जनरल सेक्रेटरी नियुक्त
जोधपुर में गरजेगा 'राफेल', 'तरंग शक्ति' में भारत-फ्रांस का शक्ति प्रदर्शन; थामेंगे आसमान की कमान
'हमारे लिए ज्ञानेश कुमार भगवान...', SIR विवाद के बीच बंगाल BJP चीफ की बड़ी मांग, बोले- CEC को मिले पद्म भूषण
VIDEO: पंडित दीनदयाल जयंती पर युवाओं संग पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, 'भजन क्लबिंग' में बजाई खंजड़ी
VIDEO: 'एक आतंकी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा...', जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार को दिया करारा जवाब
© 2026 Times Horizon Private Limited
