लिंगायत नेता ने लेखक रवि हंज पर रखा 5 लाख रुपये का इनाम, जानें क्या है पूरा मामला

कर्नाटक में लिंगायत नेता प्रकाश महाजन ने लेखक रवि हंज पर 5 लाख रुपये इनाम का ऐलान किया है। जिसके बाद राज्य में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

कर्नाटक में 12वीं सदी के समाज सुधारक बसवेश्वर पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले में लेखक रवि हंज (Ravi Hanz) को जान से मारने की खुली धमकी दी गई है। एक लिंगायत नेता ने ऐलान किया है कि जो भी रवि हंज की हत्या करेगा, उसे 5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस बयान के बाद राज्य में हलचल मच गई है। हालांकि, एक मठ के संत ने इस धमकी की कड़ी निंदा करते हुए लोगों से इसे गंभीरता से न लेने की अपील की है।

Writer Ravi Hanz

लेखक रवि हंज (Times Now Navbharat)

'हत्या करने वाले को दूंगा 5 लाख रुपये'

यह पूरा मामला बेलगावी जिले के अथणी का है। शनिवार को यहां बसवेश्वर और लिंगायत समुदाय से जुड़े मुद्दे पर एक विरोध सभा आयोजित की गई थी। इस दौरान लिंगायत नेता प्रकाश महाजन (Prakash Mahajan) ने खुले मंच से लेखक रवि हंज की हत्या करने की बात कही। प्रकाश महाजन ने कहा कि जो भी रवि हंज को मार देगा, उसे वह 5 लाख रुपये देंगे। उन्होंने सभा में अपना मोबाइल नंबर भी बताया और कहा कि हत्या करने के बाद उनसे संपर्क करने पर इनाम की रकम दी जाएगी। उन्होंने अपने भाषण के अंत में भी इस धमकी को दोहराया।

End of Feed