दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, दिपके और नेहा बोरा को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस! शांति भंग करने का मामला होगा दर्ज

Lehra Do Tiranga March: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आह्वान पर दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में शुक्रवार को 'लहरा दो तिरंगा' मार्च निकाला गया। इस दौरान दिल्ली में 150 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

Lehra Do Tiranga March: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आह्वान पर दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में शुक्रवार को 'लहरा दो तिरंगा' मार्च निकाला गया। दिल्ली के कनॉट प्लेस और मंडी हाउस समेत कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा लहराकर और 'जय हिंद' के नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान, सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके, आइसा (AISA) अध्यक्ष नेहा बोरा सहित 150 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

Lehra Do Tiranga March

दिल्ली से बेंगलुरु तक लहरा दो तिरंगा मार्च का आयोजन

'लहरा दो तिरंगा' मार्च के दौरान, प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

End of Feed