शायरी के 'बद्र' का अस्त; मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का 91 वर्ष की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

Bashir Badr Death: उर्दू लिटरेचर के चमकते सितारे और दुनिया के सबसे लोकप्रिय शायरों में शुमार डॉ. बशीर बद्र का गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे भोपाल में निधन हो गया।

Bashir Badr Death: उर्दू अदब के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनकर लाखों प्रशंसक को शोक की लहर है। डॉ. बशीर बद्र ने गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे भोपाल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से डिमेंशिया की बीमारी से जूझ रहे थे। याददाश्त खो जाने के कारण वे लोगों को पहचान भी नहीं पा रहे थे। पिछले कुछ समय से उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही थी। परिजनों के अनुसार, डॉ. बशीर बद्र के अंतिम संस्कार का समय अभी पूरी तरह तय नहीं हुआ है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि आज शाम को ही उन्हें भोपाल में सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है

bashir badr death news

भोपाल में ली अंतिम सांस

'डिमेंशिया' के कारण अपनों को भी भूल गए थे बशीर साहब

डॉ. बशीर बद्र पिछले कई सालों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। वे डिमेंशिया नामक न्यूरोलॉजिकल बीमारी के शिकार थे, जिसने उनके जीवन के अंतिम वर्षों को काफी कष्टदायक बना दिया था। इस बीमारी के चलते बशीर साहब अपनी सुध-बुध और याददाश्त खो चुके थे। वह शायर जिसके लिखे शेर पूरी दुनिया को जुबानी याद थे, वह अपने जीवन के आखिरी दिनों में खुद के लिखे शेर और अपने बेहद करीबियों तक को पहचानने में असमर्थ हो गया था।

End of Feed