देश

कर्नाटक में 'सिद्दारमैया शासन' खत्म, लोकभवन जाकर सौंपा इस्तीफा; शिवकुमार की होगी ताजपोशी

Karnataka Power Tussle: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। सिद्दारमैया ने लोकभवन जाकर इस्तीफा दिया। हालांकि, राज्यपाल थावरचंद गहलोत अभी बेंगलुरु में मौजूद नहीं है।

Image

कर्नाटक में 'सिद्दारमैया शासन' खत्म, लोकभवन जाकर सौंपा इस्तीफा; शिवकुमार की होगी ताजपोशी

Karnataka Power Tussle: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। सिद्दारमैया ने लोकभवन जाकर इस्तीफा दिया। हालांकि, राज्यपाल थावरचंद गहलोत अभी बेंगलुरु में मौजूद नहीं है। इसी के साथ ही उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया।

CM ने किसे सौंपा इस्तीफा?

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर को अपना इस्तीफा सौंपा है। राज्यपाल थावरचंद्र गहलोत आज रात बेंगलुरु वापस लौट रहे हैं। सिद्दारमैया जब इस्तीफा देने के लिए लोकभवन पहुंचे तो उनके साथ उपमुख्यमंत्री शिवकुमार सहित अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

सिद्दारमैया ने आलाकमान को कहा- धन्यवाद

सिद्दारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मीडिया को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आलाकमान ने जो कहा, मैंने वो किया है। उन्होंने कहा, '' मैंने बार-बार कहा था कि जब भी आलाकमान मुझे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को कहेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा... आलाकमान ने मुझे दो दिन पहले पद छोड़ने का निर्देश दिया था, जिसके अनुसार मैंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया।'' उन्होंने आगे कहा, ''मुझे दो बार कर्नाटक के लोगों की सेवा करने का मौका मिला, मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे को धन्यवाद देता हूं।''

ब्रेकफॉस्ट डिप्लोमेसी

इससे पहले, सिद्दारमैया ने ब्रेकफॉस्ट डिप्लोमेसी में विधायकों को अपने इस्तीफा देने वाली बता दी थी। कर्नाटक के कानून मंत्री एच.के. पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, "मुख्यमंत्री ने आलाकमान के साथ हुई चर्चा का हवाला देते हुए कहा है कि वह इस्तीफा देंगे।... पार्टी के भीतर कहीं कोई असहमति नहीं है। यह सर्वसम्मति से लिया गया फैसला है और आलाकमान ने जो कहा है, उस पर सभी सहमत हैं।"

शिवकुमार होंगे अगले मुख्यमंत्री

बकौल एच.के. पाटिल, कांग्रेस नेतृत्व ने कहा है कि शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री होंगे और इस संबंध में विधायक दल की बैठक में उचित प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

खरगे और सिद्दारमैया के बेटे डिप्टी CM पद की रेस में

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान कर्नाटक में दो डिप्टी सीएम और नया पार्टी प्रदेशाध्यक्ष चाहते हैं। ऐसे में डिप्टी सीएम पद की रेस में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे और सिद्दारमैया के बेटे यतींद्र रेस में बने हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, ओबीसी समुदाय से सिद्दारमैया के बेटे यतेंद्र, अल्पसंख्यक समुदाय से जमीर, यूटी खादर, केजे जॉर्ज, लिंगायत समुदाय से एमबी पाटिल, ईश्वर खांड्रे और दलित समुदाय से जी परमेश्वर और प्रियांक खरगे का नाम चर्चा में है। जबकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए सतीश जारकीहोली का नाम चल रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article