देश

मायापुर के इस्कॉन मंदिर में CM सुवेंदु ने की ‘गौ पूजा', गायों को फल-मिठाइयां खिलाईं

सुवेंदु के दौरे से पहले मायापुर और इसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर अवरोधक लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस दौरान इस्कॉन के संतों और मंदिर प्रबंधन के सदस्यों से मुलाकात करेंगे, तथा कुछ घंटे मायापुर में रहेंगे।

Image

गौ पूजा करते बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी।

Photo : ANI

Suvendu Adhikari : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बृहस्पतिवार को नदिया जिला स्थित इस्कॉन मुख्यालय पहुंचे और ’गौ पूजा’ की। सफेद धोती-कुर्ता पहने सुवेंदु पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे नंगे पांव मंदिर परिसर की गौशाला में दाखिल हुए। उन्होंने ’गौ पूजा’ अनुष्ठान किया और बाद में गायों को फल व मिठाइयां खिलाईं। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री इस्कॉन के साधु-संतों और मंदिर प्रबंधन के सदस्यों से भी मुलाकात की।

मायापुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

सुवेंदु के दौरे से पहले मायापुर और इसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर अवरोधक लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस दौरान इस्कॉन के संतों और मंदिर प्रबंधन के सदस्यों से मुलाकात करेंगे, तथा कुछ घंटे मायापुर में रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मंदिर परिसर के पास एकत्र होने लगे। इस्कॉन मुख्यालय परिसर में कई मंदिर, शिक्षण संस्थान और अतिथि गृह हैं, जहां हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं।

ट्रस्टी ने की सुवेंदु की प्रशंसा

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में सुवेंदु ने कहा कि 'सीएम पद की शपथ लेने के बाद मैंने कई मंदिरों का दौरा किया है। मैं मायापुर के इस्कॉन मंदिर भी आना चाहता था। यहां आकर मैंने आशीर्वाद प्राप्त किया है।' इस्कॉन के ट्रस्टी युधिष्ठिर गोविंदा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि वह इस संस्था से लंबे समय से जुड़े हैं। उन्होंने कहा, 'सीएम सुवेंदु अधिकारी इस संस्था के शुभचिंतक और लंबे समय से श्रद्धालु रहे हैं। हमें इस बात की खुशी है कि सीएम बनने के एक महीने के भीतर वह यहां आए।' इस मौके पर सुवेंदु ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल को अतिरिक्त भूमि सौंप दी गई है। अब यह भूमि 142.79 एकड़ हो गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Alok Rao
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article