Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर हैं। दिग्गज नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। जुबानी हमले भी खूब हो रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गढ़वा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली में पीएम ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि एक जेएमएम ने एक आदिवासी बेटे का अपमान करने का कोई भी मौका अपने हाथ से जाने नहीं दिया। पीएम का इशारा चंपई सोरेन की तरफ था।
झारखंड में रैली को संबोधित करते पीएम मोदी।
इन दलों के लिए परिवार से बड़ा कुछ नहीं-पीएम
झारखंड के गढ़वा ने पीएम ने कहा, 'जेएमएम के लोगों ने सोरेज जी के साथ क्या किया...इन लोगों ने एक आदिवासी बेटे का अपमान करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दिया। ये वे लोग हैं जिनके लिए परिवार से बड़ा कुछ नहीं है। ये लोग आपकी परवाह क्यों करेंगे? इस तरह की स्वार्थी पार्टियों को चुनाव में सबक सिखाना है।'
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर और 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां तीन राजनीतिक रैलियों को संबोधित किया और भाजपा का चुनाव घोषणापत्र जारी किया।
