Tejas MK1A की पहली उड़ान: क्यों इसकी ताकत और खूबियों से उड़ेगी दुश्मनों की नींद, जानिए बड़ी बातें

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 29, 2024, 12:22 PM IST

सीमाओं पर चीन और पाकिस्तान के साथ चल रही तनातनी के मद्देनजर ये विमान भारत के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। जानिए बड़ी बातें

LCA Mark 1A Fighter Aircraft: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने द्वारा निर्मित मेड इन इंडिया स्वदेशी एलसीए मार्क 1ए लड़ाकू विमान (LCA Mark 1A fighter aircraft) ने गुरुवार को पहली उड़ान भरी जो पूरी तरह सफल रही। लड़ाकू विमान अपनी पहली उड़ान के दौरान 15 मिनट तक हवा में रहा। इस विमान का संचालन ग्रुप कैप्टन केके वेणुगोपाल (सेवानिवृत्त) कर रहे थे। एचएएल ने इस परीक्षण की सफलता में योगदान देने के लिए रक्षा मंत्रालय, भारतीय वायु सेना, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और संबंधित निजी फर्मों के प्रति अपना आभार जताया। एचएएल ने कहा कि देश तेजस एमके1ए को जल्द वायुसेना में शामिल करने की उम्मीद कर सकता है।

Tejas Mk-1

Tejas MK-1A की पहली उड़ान

वायुसेना की ताकत में होगा इजाफा

HAL मार्च के अंत तक वायुसेना को स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सौंप सकता है। इस लड़ाकू विमान को वायुसेना पाकिस्तान की सीमा से सटे बीकानेर स्थित नाल एयरक्राफ्ट स्टेशन पर तैनात किया सकता है। इसे बेड़े में शामिल किए जाने से वायुसेना की ताकत में काफी इजाफा होगा। सीमाओं पर चीन और पाकिस्तान के साथ चल रही तनातनी के मद्देनजर ये विमान भारत के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे।

End of Feed