लॉरेंस बिश्‍नोई को दिल्‍ली जेल में किससे है खतरा, पुलिस ने कस्‍टडी लेने से क्‍यों किया इंकार, जानिए

Lawrence Bishnoi : लॉरेंस बिश्नोई की कोर्ट में 11 जून को पेशी कराई गई थी। हालांकि पुलिस की मांग पर उसकी हिरासत को कोर्ट ने 14 जून तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा लॉरेंस को भटिंडा जेल भेजने की मांग पर कोर्ट ने विचार किया।

Lawrence Bishnoi : दिल्ली की कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने गैंगस्‍टर की कस्‍टडी 14 जून तक आगे बढ़ा दी है। इसके अलावा दिल्ली जेल प्रशासन ने ये भी कहा है कि, 14 जून तक लॉरेंस को किसी भी शहर की जेल में न रखा जाए। बता दें कि, कानून व्‍यवस्‍था के मद्देनजर लॉरेंस को दिल्ली की किसी भी जेल न भेजकर पंजाब भेजा जाएगा। इसके लिए जेल प्रशासन ने कोर्ट से अपील की है। पुलिस की इसी अपील को ध्‍यान में रखकर कोर्ट ने लॉरेंस की कस्‍टडी 14 जून के बाद भटिंडा जेल को देने की बात कही है।

​Lawrence Bishnoi, Lawrence Bishnoi News, Lawrence Bishnoi Latest Updates

लॉरेंस बिश्नोई।

पुलिस की मांग पर कोर्ट ने किया विचार

लॉरेंस बिश्नोई की कोर्ट में 11 जून को पेशी कराई गई थी। हालांकि पुलिस की मांग पर उसकी हिरासत को कोर्ट ने 14 जून तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा लॉरेंस को भटिंडा जेल भेजने की मांग पर कोर्ट ने विचार किया और सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम के आदेश दिए। बता दें कि लॉरेंस काफी समय से भटिंडा जेल में था, यहां से गुजरात पुलिसे उसे एक मामले में कस्‍टडी में लिया था और साबरमती जेल से दिल्‍ली पुलिस उसे मई में दिल्‍ली लाई थी।

End of Feed