सिद्धू मूसेवाला की तरह सलमान खान की हत्या करना चाहता था लॉरेंस बिश्नोई, फिल्म शूटिंग या पनवेल फार्महाउस के बाहर होना था हमला

Salman Khan Shooting Case: गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका गैंग सलमान खान की सिद्धू मूसेवाला की तरह हत्या करना चाहता था। इसका खुलासा पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट में किया गया है। कहा गया है कि सलमान खान पर हमला फिल्म की शूटिंग के दौरान या फिर पनवेल फार्म हाउस से बाहर निकलते वक्त होना था।

Salman Khan Shooting Case: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग सलमान खान की सिद्धू मूसेवाला की तरह हत्या करना चाहता था और इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा था। इस प्लानिंग में पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई की गैंग एके-47 और पाकिस्तानी हथियारों से सलमान खान की हत्या करना चाहता था। महाराष्ट्र की पनवेल पुलिस की ओर से दााखिल चार्जशीट में इसके संकेत मिले हैं।

Salman Khan

पनवेल पुलिस ने अपनी खुफिया जांच में संदिग्धों के मोबाइल फोन टॉवर, लोकेशन, वाट्सएप चैट जैसे इनपुट्स की मदद से से खुफिया जानकारी जुटाई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई का गैंग सलमान खान पर कथित हमला उनकी फिल्म की शूटिंग के दौरान करने वाला था या फिर यह हमला तब होता जब सलमान खान पनवेल फार्महाउस से बाहर निकलते। रिपोर्ट में कहा गया है कि सिद्धू मूसेवाला की तरह उनकी गाड़ी को घेरकर एके-47 और पाकिस्तानी हथियारों से हमला किया जाना था।

End of Feed