भारत नेहरू की गलतियों की कीमत चुका रहा है- रिजिजू ने दिया जयराम रमेश को जवाब, जानें कहां से शुरू हुआ विवाद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 12:16 PM IST

ट्विटर पर विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस के महासचिव और संचार के प्रभारी जयराम रमेश ने कश्मीर के भारत में विलय पर कई ट्वीट किए। इस ट्वीट में उन्होंने कई दावे किए, जिस पर अब किरेन रिजिजू ने पलटवार करते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को दोषी ठहरा दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने गुजरात दौरे के दौरान नेहरू पर साधा था निशाना
  • इसी को लेकर भड़के थे जयराम रमेश, किया था पलटवार
  • अब कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने दिया है जवाब

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के जयराम रमेश को कश्मीर मामले पर जवाब देते हुए कहा कि नेहरू की गलतियों का खामियाजा आज भी भारत भुगत रहा है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस ने नेहरू की संदिग्ध भूमिका की रक्षा के लिए एक 'ऐतिहासिक' झूठ को कायम रखा है।

kiren rijiju

किरेन रिजिजू ने जयराम रमेश को दिया जवाब

जयराम रमेश के एक ट्वीट के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने कश्मीर के भारत में विलय में देरी की थी, महाराजा हरि सिंह ने नहीं। शेख अब्दुल्ला के साथ समझौते के बाद 1952 में लोकसभा में नेहरू के भाषणों के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए रिजिजू ने ट्वीट कर कहा- "मैं जयराम रमेश के झूठ का भंडाफोड़ करने के लिए खुद नेहरू के भाषण को ही सामने रखता हूं।"

End of Feed