यूपी में गुंडों के हाथों में कानून, अतीक अहमद शूटआउट पर बोलीं ममता बनर्जी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 16, 2023, 04:10 PM IST

यूपी के प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर सियासत तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने योगी सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूपी गूंडों के हाथों में कानून आ गया है। यह शर्मनाक है।

कोलकाता: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अराजकता से मैं हैरान हूं। इससे साफ पता चलता है कि यूपी में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। गूंडों के हाथों में कानून आ गया है। यह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि हमारे संवैधानिक लोकतंत्र में इस तरह के गैरकानूनी कृत्यों का कोई स्थान नहीं है।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि मैं उत्तर प्रदेश में बेशर्म अराजकता और कानून व्यवस्था के पूरी तरह से ध्वस्त होने से स्तब्ध हूं। यह शर्मनाक है कि अपराधी अब पुलिस और मीडिया की मौजूदगी से बेफिक्र होकर कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। इस तरह के गैरकानूनी कृत्यों के लिए हमारे यहां संवैधानिक लोकतंत्र कोई जगह नहीं है।

End of Feed