Kolkata में लक्ष्मी पूजा पर रातभर नफरती गैंग का उत्पात, कई घरों में लगाई आग; पुलिस स्टेशन पर भी कब्जा!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 07:34 AM IST

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार के ट्विटर सोशल हैंडल से चौंकाने वाली खबर सामने आई। जिस में दिख रहा है कि थाने पर मुसलमानों ने हमला किया है। वहीं बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी एक वीडियो ट्वीट किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल: कोलकाता में लक्ष्मी पूजा पर नफरती गैंग ने मचाया उत्पात और की आगजनी
  • बंगाल में हिंसा...ममता को नहीं चिंता ? बीजेपी नेताओं ने ट्वीट किए वीडियो

West Bengal News: ममता सरकार (Mamata Banerjee) के राज में एक बार फिर हिंदुओं (Hindu) के खिलाफ हिंसा की तस्वीरें सामने आई है। बीजेपी नेता अमित मालवीय (Amit Malviya) ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीरें शेयर कर दावा किया है। बंगाल में लक्ष्मी पूजा (Lakshmi Pooja) पर उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। भीड़ ने घरों में आगजनी के साथ ही गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की है। हिंसा की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। जिसके बाद बंगाल बीजेपी अध्यक्ष शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और बंगाल के राज्यपाल को खत लिखा कर CAPF की तैनाकी की मांग की है।

अमित मालवीय ने कहा, 'जो लोग इतिहास से नहीं सीखते वे इसे दोहराने के लिए अभिशप्त हैं। कोजागरी लक्ष्मी पूजा के दौरान भीषण नोआखली दंगे भी हुए और अब कोलकाता में ऐसा हो रहा है। ममता बनर्जी के गृह मंत्री के रूप में कोलकाता पूरी तरह असुरक्षित हो गया है, सांप्रदायिक दंगे आम हो गए हैं…'

End of Feed