लारा प्रोजेक्ट्स मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने आरोप तय करने का दिया निर्देश

लारा प्रोजेक्ट्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की अदालत ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत कई आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में चार्ज फ्रेम करने का निर्देश दिया है। मामले में लारा प्रोजेक्ट्स, पीसी गुप्ता, सरला गुप्ता, सुजाता होटल्स, विजय कोचर और विनय कोचर भी आरोपी हैं। अदालत के इस आदेश के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

लारा प्रोजेक्ट्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को बड़ा लालू यादव, उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत कई आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में चार्ज फ्रेम करने का निर्देश दिया है।

lalu yadav

अदालत के आदेश के मुताबिक, इस मामले में लारा प्रोजेक्ट्स के अलावा लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, पीसी गुप्ता, सरला गुप्ता, सुजाता होटल्स, विजय कोचर और विनय कोचर के खिलाफ आरोप तय किए जाने हैं।

End of Feed