कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ में भूस्खलन से भारी तबाही, मकान ढहने से गई 2 लोगों की जान; दो अन्य घायल

Landslide In Karnataka: भूस्खलन के कारण कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ में एक घर ढह गया, जिसके मलबे में चार लोग फंस गए। NDRF ने अग्निशमन विभाग, SDRF और जिला अधिकारियों के साथ मिलकर संयुक्त बचाव अभियान चलाया। एनडीआरएफ के अनुसार, एक महिला और एक छोटे लड़के को सफलतापूर्वक बचा लिया गया और दो अन्य व्यक्ति मृत पाए गए है।

Landslide In Karnataka: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भूस्खलन के कारण एक घर ढह गया, जिसके मलबे में चार लोग फंस गए। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने अग्निशमन विभाग, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और जिला अधिकारियों के साथ मिलकर संयुक्त बचाव अभियान चलाया। एनडीआरएफ के अनुसार, एक महिला और एक छोटे लड़के को सफलतापूर्वक बचा लिया गया और उन्हें तुरंत चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया। हालांकि, दो अन्य व्यक्ति मृत पाए गए और मलबे से निकाले जाने के बाद उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन हुआ था जिससे मकान को क्षति पहुंची तथा उसमें रहने वाले लोग फंस गए।

Landslide In Karnataka

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ में भूस्खलन से गई दो लोगों की जान

राज्य सरकार ने आपातकालीन तैयारियों को किया तेज

इस बीच, कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण राज्य सरकार ने आपातकालीन तैयारियां बढ़ा दी हैं। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने जनता को आश्वासन दिया कि ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए शिवकुमार ने स्थिति को संभालने के लिए राज्य द्वारा उठाए जा रहे सक्रिय कदमों की रूपरेखा बताई और मीडिया को बताया कि सभी उपायुक्तों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है और राज्य के मंत्री स्थिति पर नजर रखने के लिए अपने मुख्यालयों में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमने सभी उपायुक्तों को बुलाया है और उनसे कार्रवाई करने को कहा है।

End of Feed