Land for Job Scam: 'नौकरी के बदले जमीन' क्या जेल जाएंगे डिप्टी CM तेजस्वी यादव? घर से मिली नकदी और ज्वैलरी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 11, 2023, 04:13 PM IST

Land for Job Scam Update: सीबीआई (CBI) ने कथित 'नौकरी के बदले जमीन' घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को शनिवार यानी 11 मार्च को तलब किया लेकिन वो नहीं पहुंचे।

KEY HIGHLIGHTS
  1. तेजस्वी यादव को पहले 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया था
  2. तेजस्वी यादव के फ्रेंड्स कॉलोनी दिल्ली वाले घर में ईडी की रेड हुई
  3. तेजस्वी की पत्नी राजश्री गर्भवती हैं, जिनके स्वास्थ्य का हवाला देकर वो जांच से बच रहे हैं

tejashwi yadav may arrest:'नौकरी के बदले जमीन' घोटाले (Land for Job Scam) की आंच के दायरे में लालू यादव के बेटे और वर्तमान में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (tejashwi yadav) भी आते दिख रहे हैं, कहा जा रहा है कि उनकी भी गिरफ्तारी (arresting) हो सकती है, इसके पीछे की वजह भी बताई जा रही है, गौर हो कि शुक्रवार को तेजस्वी यादव के फ्रेंड्स कॉलोनी दिल्ली वाले घर में प्रवर्तन निदेशालय का छापा लगा उसमें मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताते हैं कि उस घर से करीब 50 लाख से ज्यादा नकदी, कुछ अमेरिकी डॉलर और करीब डेढ़ किलो सोने के जेवरात मिले हैं, हालांकि इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा क्योंकि ये जांच का विषय है।

tejashwi yadav arresting

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

जांच एजेंसी ने इसको लेकर तेजस्वी यादव से सवाल किए हैं जिसका जबाव मिलना बाकी है, बताते हैं कि तेजस्वी इसे लेकर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाते हैं तो जाहिर सी बात है कि उनकी मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है।

End of Feed