मिट्टी के घर में हमर बेटी कैसे रहेगी- जब लालू के बारे में सुनते ही बोल उठे थे राबड़ी के चाचा, बिना देखे राजद सुप्रीमो ने की थी शादी

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Aug 21, 2022, 04:44 PM IST

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने खुद राबड़ी देवी को शादी से पहले नहीं देखा था, उन्होंने अपना एक आदमी भेजा था। उन्होंने ही राबड़ी देवी के परिवार का पता लगाया था और राबड़ी देवी को देखा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • लालू यादव और राबड़ी के हैं 9 बच्चे
  • सात बेटियों और दो बेटों के माता पिता है लालू-राबड़ी
  • शादी के बाद ही जेपी आंदोलन में शामिल होने के लिए चले गए थे लालू यादव

लालू यादव, बिहार की राजनीति को वो नाम जो कई दशकों से राज्य की राजनीति का केंद्र बना हुआ है। लालू सत्ता में हों या विपक्ष में उनकी रणनीति हमेशा से राजनीति गलियारों में हलचल मचाती रही है। आज करोड़ों के घोटालों में जेल जाने वाले लालू यादव के पास कभी मिट्टी का घर हुआ करता था। लालू पढ़ने में तेज थे लेकिन घर की स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। इसके कारण जब राबड़ी देवी के साथ लालू की शादी बात चली तो राबड़ी के चाचा भड़क गए थे।

lalu yadav

घर को लेकर भड़के थे राबड़ी के चाचा

दरअसल हुआ यूं कि जब राबड़ी देवी के पिता जब लालू यादव को देखकर घर पहुंचे और उन्होंने अपने भाई से राजद सुप्रीमो के बारे में बात की तो उन्हें ये बात नागवार गुजरी कि उनकी भतीजी को शादी के बाद मिट्टी के घर में रहना पड़ेगा। राबड़ी देवी का परिवार संपन्न परिवार था, लेकिन लालू के घर की माली स्थित उतनी अच्छी नहीं थी। ये बात खुद एक टीवी प्रोग्राम में राबड़ी देवी ने बताई थी।

End of Feed