Ladakh Statehood Protest: 'मुझे जेल में डाला तो...' सोनम वांगचुक ने क्या दी चेतावनी? बोले- मुझे बनाया जा रहा बलि का बकरा

Ladakh Statehood Protest लद्दाख राज्य के दर्जे को लेकर हो रहे प्रदर्शनों पर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा कि उन्हें जेल में डालना सरकार के लिए उनकी आज़ादी से ज्यादा समस्याएं पैदा करेगा। उन्होंने गृह मंत्रालय द्वारा हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने को "बलि का बकरा बनाने की रणनीति" बताया। वांगचुक ने कहा कि वे जन सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं, लेकिन इससे हालात और बिगड़ेंगे। उनका तर्क है कि असली वजह युवाओं में छह साल से चली आ रही बेरोजगारी और अधूरे वादों की हताशा है।

Ladakh Statehood Protest: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका जेल में रहना सरकार के लिए उनकी आजादी से ज्यादा समस्याएं पैदा कर सकता है। वांगचुक ने लद्दाख में हाल ही में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के लिए गृह मंत्रालय द्वारा उन्हें जिम्मेदार ठहराए जाने को ‘‘बलि का बकरा बनाने की रणनीति’’ बताया।

sonam wangchu

प्रदर्शनकारियों की मांग पर गौर करे सरकार: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक।( sonam wangchu insta handle)

मुझे जेल में डालने से समस्याएं बढ़ेंगी: वांगचुक

गृह मंत्रालय के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए वांगचुक ने कहा कि वह कड़े जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई को फोन पर बताया, ‘‘मैं देख रहा हूं कि वे कुछ ऐसा मामला बना रहे हैं ताकि मुझे जन सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार करके दो साल के लिए जेल में डाल सकें। मैं इसके लिए तैयार हूं, लेकिन सोनम वांगचुक को आजाद रखने के बजाय जेल में डालने से समस्याएं और बढ़ सकती हैं।’’

End of Feed