लद्दाख में बनेंगे 5 नए जिले, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दे दी मंजूरी, एक क्लिक में जानें नाम

Ladakh New Districts: लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पांच नए जिलों के गठन को मंजूरी दी है। नुब्रा, श्याम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास को नए जिले बनाया गया है।

Ladakh New Districts: लद्दाख के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) ने घोषणा की है कि केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिलों के गठन को मंजूरी दे दी गई है। यह फैसला लंबे समय से वहां के लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि यह दिन लद्दाख के लिए बेहद खास है।

Ladakh new districts

नए जिलों से विकास को मिलेगी रफ्तार

कुल जिलों की संख्या बढ़कर हो जाएगी सात

नए जिलों के बनने से प्रशासन को मजबूत किया जा सकेगा और लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचेगा। अब तक लद्दाख में केवल दो जिले थे, लेकिन इन पांच नए जिलों के जुड़ने के बाद कुल जिलों की संख्या बढ़कर सात हो जाएगी। नए बनाए गए जिलों में नुब्रा, श्याम (Sham), चांगथांग, जांस्कर और द्रास शामिल हैं। इन क्षेत्रों के लोगों को लंबे समय से अलग जिला बनाने की मांग थी, ताकि स्थानीय स्तर पर विकास कार्य तेजी से हो सके। अब यह मांग पूरी होने से लोगों में खुशी का माहौल है।

End of Feed