Kuno National Park: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने चीता 'गामिनी' का वीडियो किया शेयर, शावकों के साथ बारिश का आनंद लेती आई नजर

Kuno National Park: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कुनो नेशनल पार्क में बारिश का आनंद ले रही चीता 'गामिनी' और उसके बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स शेयर किया। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि चीता 'गामिनी' बारिश का आनंद ले रही है।

Kuno National Park: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि चीता 'गामिनी' अपने 5 शावकों के साथ आज सुबह कुनो नेशनल पार्क में बारिश का आनंद ले रही है। केंद्रीय मंत्री ने चीता 'गामिनी' और उसके शावको का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि चीता गामिनी अपने 5 शावकों के साथ आज सुबह कुनो नेशनल पार्क में बारिश का आनंद ले रही है। साथ मिलकर, वे प्रकृति के मौसमी आलिंगन के बीच पारिवारिक सद्भाव की एक कालातीत कहानी बुन रहे हैं।

Kuno National Park

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने चीता 'गामिनी' का वीडियो किया शेयर

बता दें, इससे पहले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ही बताया था कि चीता 'गामिनी' ने मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच शावकों को जन्म दिया, जिससे देश में इस बड़ी बिल्ली की कुल संख्या 26 हो गई।

End of Feed