जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, चीनी पिस्टल और ग्रेनेड के साथ 2 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार

Kulgam News: दोनों आतंकी संगठनों के लिए ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) के तौर पर काम कर रहे थे। गिरफ्तार युवकों की पहचान मुनीब यासीन राथर और ताहिर बिलाल के रूप में हुई है।

Kulgam News: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों को रविवार को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने नाका चेकिंग के दौरान आतंकियों के दो संदिग्ध मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चीनी पिस्तौल, मैगजीन, कारतूस और दो चीनी ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई कुलगाम के पानीवाह इलाके में की गई। सुरक्षा बलों ने वहां नाका लगाकर वाहनों और संदिग्धों की जांच शुरू की थी। इसी दौरान दो युवकों ने नाका देखकर भागने की कोशिश की। जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।

Ai (4)

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- AI)

दो युवकों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार युवकों की पहचान मुनीब यासीन राथर और ताहिर बिलाल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से एक चीनी निर्मित पिस्तौल, एक मैगजीन, दो 9mm राउंड और दो चीनी ग्रेनेड मिले। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आतंकी संगठनों के लिए ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) के तौर पर काम कर रहे थे।

End of Feed