'भगवान जी आप तो सब जानते हैं...', कोटा के मंदिर की दीवारों पर छात्रों ने लिखे भावुक संदेश, पढ़कर रो पड़ेंगे आप

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 29, 2023, 11:16 PM IST

Kota Suicide Case: आंकड़ों को देखें तो बीते 11 दिनों में कोटा में 4 आत्महत्याएं हो चुकी हैं। और गहराई में जाएं तो बीते 8 महीनों में 22 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। पिछले 1 साल में यह आंकड़ा 29 का है और बीते 10 सालों में 160 बच्चे जिंदगी को अलविदा बोल चुके हैं।

Kota Suicide Case: "भगवान जी आप तो सब जानते हैं कि मेरे मन में क्या है...सबसे पहले आप मेरी पूरी फैमिली को खुश रखना, उनके बीच हमेशा प्यार बनाए रखना। सबको खुश रखना भगवान, सब खूब तरक्की करें, खुश रहें... भगवान जी मैं बहुत मेहनत करूंगी, आप इसका फल मुझे और मेरी फैमिली को जरूर देना।"

Kota

कोटा के मंदिर में छात्रों द्वारा लिखे गए मैसेज

ऊपर लिखी ये लाइनें न तो हमनें लिखी हैं और न ही ये किसी कहानी से ली गई हैं। ये किसी फिल्म के डॉयलाग का हिस्सा भी नहीं हैं। ये लाइनें उन स्टूडेंट्स की हैं, जिनके नाजुक से कंधों पर उम्मीदों का भारी बोझ डाल दिया गया है। राजस्थान के कोटा शहर, जिसे कोचिंग सेंटर्स का हब भी बोला जाता है, वहां के मंदिरों पर ऐसी तमाम लाइनें लिखी मिल जाएंगी।

End of Feed