बंगाल में आधी रात बुलडोजर एक्शन, कोलकाता के न्यू मार्केट में TMC दफ्तर तोड़ने का आरोप; महुआ मोइत्रा ने शेयर किया वीडियो

कोलकाता के प्रसिद्ध हॉग मार्केट (न्यू मार्केट) इलाके में मंगलवार रात स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब एक अनियंत्रित भीड़ ने बुलडोजर की मदद से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के यूनियन दफ्तर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इलाके में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि यह हमला सुनियोजित था और जानबूझकर उनके यूनियन कार्यालय को निशाना बनाया गया है।

कोलकाता के मशहूर हॉग मार्केट (न्यू मार्केट) के करीब मंगलवार रात जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि भीड़ ने बुलडोजर लाकर टीएमसी के न्यू मार्केट यूनियन दफ्तर को तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मयों को मौके पर भेजा गया। इलाके के आस-पास पुलिस ने अपनी गश्त बढ़ा दी है। बुलडोजर एक्शन में दफ्तर को पूरी तरह ढहा दिया गया।

tmc

कोलकाता के हॉग मार्केट में देर रात जमकर मचा बवाल। Mahua Moitra X handle

इस घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस, महुआ मोइत्रा समेत टीएमसी के कई नेताओं ने वीडियो शेयर कर बीजेपी पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया है। टीएमसी ने आधिकारिक बयान जारी कर आरोप लगाया है कि चुनाव से पहले 'भरोसा' देने वाली BJP अब राज्य में 'बुलडोजर' और 'गुंडागर्दी' की राजनीति पर उतर आई है।

End of Feed