'सुवेंदु बाबू आप भतीजे को कब भेजेंगे जेल', कोलकाता हादसे को लेकर ममता तृणमूल ने मुख्यमंत्री पर बोला तीखा हमला

Kolkata Durga Puja Stampede: पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी पूजा आयोजन समिति में मुख्यमंत्री के भतीजे की कथित संलिप्तता पर सवाल खड़े किए और सरकार से जवाबदेही की मांग की। समिति के पदाधिकारियों की सूची का हवाला देते हुए उन्होंने पूछा, "शुभेंदु बाबू, आप दोषी भतीजे को जेल कब भेजेंगे?"

Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत के बाद सियासत तेज हो गई है। ममता तृणमूल कांग्रेस ने इस हादसे को लेकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और कोलकाता पुलिस पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने मुख्यमंत्री के भतीजे देबदीप अधिकारी के नाम का भी जिक्र किया है, जो चोरबागान सर्वजनिन दुर्गोत्सव समिति के कथित तौर पर मुख्य कर्ता-धर्ता हैं। विपक्षी दल ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि शनिवार शाम चोरबागान के प्रसिद्ध पंडाल में हुई इस त्रासदी के लिए भीड़ को नियंत्रित करने की लचर व्यवस्था, पुलिस बल की कमी और आपातकालीन व्यवस्थाओं का न होना जिम्मेदार है।

Mamta Suvendu PTI

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा पर सियासत तेज (फोटो साभार- PTI)

दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ मामले में सियासत तेज

ममता तृणमूल ने सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार पोस्ट साझा करते हुए आरोप लगाया कि जब हालात बेकाबू हुए, उस समय मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी, नागरिक स्वयंसेवी या एम्बुलेंस मौजूद नहीं थीं। पार्टी ने स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों का हवाला देते हुए सुरक्षा इंतजामों और प्रशासनिक ढिलाई पर सवाल उठाए। अपने सोशल मीडिया हैंडल से किये गए पोस्ट में पार्टी ने कोलकाता पुलिस पर निशाना साधते हुए पूछा, "जब लोगों को आपकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सेवाएं कहां थीं?"

End of Feed