बंगाल में बढ़ी सियासी हलचल, राज्यपाल पहुंचे दिल्ली, आज कर सकते हैं राष्ट्रपति से मुलाकात

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस सोमवार रात दिल्ली पहुंचे और अटकलें हैं कि वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इसे लेकर बंगाल मे सियासी हलचल बढ़ गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के बाद विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी
  • राज्य में सियासी हलचल बढ़ी, बीजेपी और वाम दल ममता सरकार पर हमलावर
  • पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद दिल्ली पहुंचे, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

West Bengal Governor in Delhi: कोलकाता के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के बाद विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। इससे स्वास्थ्य व्यवस्था भी चरमरा गई है। डॉक्टर सभी दोषियों को गिरफ्तार करने और अपनी सुरक्षा की मांग पर अड़े हुए हैं। इसी बीच राज्य में सियासी हलचल लगातार बढ़ रही है। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी और वाम दल ममता सरकार पर हमलावर हैं राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद के दिल्ली दौरे ने इस कयासबाजी को बढ़ा दिया है। बोस यहां राष्ट्रपति के साथ मुलाकात में ताजा हालात की जानकारी दे सकते हैं।

West Bengal Gov

बंगाल के राज्यपाल पहुंचे दिल्ली

राज्यपाल पहुंचे दिल्ली

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस सोमवार रात दिल्ली पहुंचे और अटकलें हैं कि वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की घटना की जांच में गड़बड़ी और मामले को दबाने के आरोपों के बाद पश्चिम बंगाल में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं और पूरे देश में चिकित्सकों ने हड़ताल कर दी है। राज्यपाल ने गुरुवार को अस्पताल का दौरा किया था और प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर से बात की और उन्हें न्याय का आश्वासन दिया था। बोस के आज मंगलवार को दिल्ली में मुर्मू से मिलने की संभावना है।

End of Feed