UCC पर मचा है शोर, जानें PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मुसलमानों की क्या है राय

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2023, 06:11 PM IST

UCC News: टाइम्सनाउ नवभारत के साथ बताचीत में एक व्यक्ति ने कहा कि यूसीसी तो केवल मुसलमानों के लिए नहीं होगा। यह तो सभी धर्मों के लिए होगा। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि मुसलमान यूसीसी का विरोध नहीं कर रहा है। सरकार को इस बारे में जो करना है, वह करे। इससे 80 फीसदी जनसंख्या वाले समुदाय को परेशानी होगी।

UCC : समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद देश भर में इस पर चर्चा हो रही है। खासकर मुसलमान समुदाय में इसे लेकर कई तरह की आशंकाएं हैं। चर्चा इस बात की है कि इस कानून का सबसे ज्यादा असर उन्हीं पर होगा। इन चर्चाओं एवं अटकलों के बीच टाइम्स नाउ नवभारत ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में रहने वाले मुसलमानों से उनकी राय जाननी चाही। दिलचस्प बात यह है कि यहां ज्यादातर मुसलमान यूसीसी के पक्ष में नजर आए तो कुछ ने कहा कि सरकार इस कानून को उन पर थोपने का प्रयास कर रही है।

'यूसीसी केवल मुसलमानों के लिए नहीं होगा'

बताचीत में एक व्यक्ति ने कहा कि यूसीसी तो केवल मुसलमानों के लिए नहीं होगा। यह तो सभी धर्मों के लिए होगा। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि मुसलमान यूसीसी का विरोध नहीं कर रहा है। सरकार को इस बारे में जो करना है, वह करे। इससे 80 फीसदी जनसंख्या वाले समुदाय को परेशानी होगी। हम तो 20 फीसदी वाले हैं जैसे रहते आए हैं आगे भी वैसे रहेंगे। एक मुस्लिम व्यक्ति ने कहा कि यूसीसी मुसलमानों के ऊपर थोपा जा रहा है।

End of Feed