केतन मर्डर केस: अब चेतन को लोहागढ़ किले लेकर पहुंची पुलिस, क्राइम सीन किया रीक्रिएट

पुलिस आज आरोपी चेतन चौधरी को लेकर लोहागढ़ किले पहुंची और क्राइम सीन रीक्रिएट किया। इससे पहले पुलिस सिया गोयल को किले लेकर पहुंची थी...

Ketan Agrawal Murder: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पुलिस आज आरोपी चेतन चौधरी को लेकर लोहागढ़ किले पहुंची और क्राइम सीन रीक्रिएट किया। इससे पहले पुलिस सिया गोयल को किले लेकर पहुंची थी और क्राइम सीन रीक्रिएट किया था। पुलिस अब जांचेगी कि सिया और चेतन के बयानों में कितनी समानता है। फिलहाल दोनों पुलिस हिरासत में हैं और पूछताछ जारी है।

कड़ी सुरक्षा के बीच लोहगढ़ किले पर लाया गया

पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच मामले के मुख्य आरोपी चेतन चौधरी को बुधवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच लोहगढ़ किले पर लाया गया, जहां पुलिस ने करीब तीन घंटे तक पूरे घटनाक्रम का क्राइम सीन रीक्रिएट किया। इस दौरान जांच टीम ने वारदात के हर चरण को दोबारा समझने की कोशिश की और यह परखा कि घटना को किस तरह अंजाम दिया गया था। जांच के दौरान पुलिस अपने साथ एक डमी पुतला भी लेकर किले के ऊपर घटनास्थल पर पहुंची थी।

End of Feed