शातिर चेतन का मास्टरप्लान! लोहागढ़ जाते वक्त नौकर का फोन ले गया, खुद को ट्रैक होने से बचाया और फिर...

Ketan Agarwal Lohagadh Fort Murder: केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी सिया और चेतन को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। जांच में सामने आया है कि चेतन ने सिया की महाबलेश्वर ट्रिप और उसके जन्मदिन से ठीक पहले 18 जून को लोहागढ़ किले में केतन की हत्या की साजिश को अंजाम दिया।

Ketan Agarwal Lohagadh Fort Murder: महाराष्ट्र के लोहागढ़ किले में हुए केतन हत्याकांड (Ketan Murder Case) की गुत्थी जैसे-जैसे सुलझ रही है, वैसे-वैसे इसमें बेहद चौंकाने वाली और शातिर साजिशें सामने आ रही हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बेरहम कत्ल के आरोप में पकड़े गए सिया और चेतन के चेहरे पर जरा सा भी पछतावा नहीं है।

Ketan Agarwal Lohagadh Fort Murder

पुलिस पूछताछ में सिया और चेतन ने उगले राज (फोटो: एआई इमेज)

पुलिस ने जब रिमांड के दौरान दोनों से बार-बार पूछा कि क्या उन्हें केतन की मौत का कोई दुख या अफसोस है, तो दोनों का सपाट जवाब था- 'हमें कोई अफसोस नहीं है।' इस कड़े रुख ने पुलिस अधिकारियों को भी हैरान कर दिया है।

End of Feed