केतन हत्याकांड: सिया का 'बैठना' था मौत का इशारा, खुद को बचाने के लिए भी बनाया था ये प्लान, पुलिस ने खोली पूरी साजिश की पोल

केतन हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया है कि दोनों ने केतन को धक्का देने के लिए जो संकेत तय किया था वह सिया के बैठने का इशारा था।

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल अपने प्रेमी चेतन चौधरी को लोहागढ़ किले से केतन को धक्का देने का संकेत देने के लिए जगह बदलकर बैठी थी। उसका यह इशारा सिर्फ धक्का देने के लिए नहीं था बल्कि ऐसा करके उसने यह भी सुनिश्चित किया कि धक्का दिए जाने के दौरान वह खुद केतन की पहुंच से दूर रहे।

KETAN MURDER CASE1

सिया ने बनाया था ये प्लान।

पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय सिया गोयल और 22 वर्षीय चेतन चौधरी ने 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले पर 25 वर्षीय केतन अग्रवाल की हत्या की पूरी योजना पहले से तैयार कर रखी थी। योजना के मुताबिक, सिया को पानी पीने या जूते के फीते बांधने का बहाना बनाकर बैठना था। जैसे ही वह बैठती, यह चेतन के लिए संकेत होता कि वह पीछे से आकर केतन को खाई में धक्का दे दे।

End of Feed