Flash Flood: केरलम में फ्लैश फ्लड; बाढ़ से महिला समेत 3 की मौत, कई पर्यटक लापता

केरलम के नीलांबुर में फ्लैश फ्लड के कारण एक महिला समेत तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं कई लोग अभी भी लापता हैं।

केरल के नीलांबुर में चोक्कड़ नदी में अचानक आई बाढ़ से हड़कंप मचा हुआ है। इस अचानक आई बाढ़ में अब तक तीन लोगों के मरने की पुष्टि हो गई है, वहीं कई लोग लापता हैं। अधिकारियों के मुताबिक,हादसे के बाद लापता एक महिला और दो पुरुषों के शव बरामद कर लिए गए हैं। राहत और बचाव अभियान अभी जारी है।

केरलम में फ्लैश फ्लड

केरलम में फ्लैश फ्लड

अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर

रविवार शाम करीब 5 बजे पूक्कोट्टुम्पदम के टीके कॉलोनी स्थित कोट्टप्पुझा इलाके में चोक्कड़ नदी में अचानक तेज पानी आ गया, जिसके कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों समेत करीब सात लोगों के बह गए। बाद में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक पुरुष का शव पोट्टिकल्लू के मुत्तिकुंड इलाके में नदी से बरामद हुआ। इसके बाद एक महिला और एक अन्य पुरुष का शव भी मिला। सबसे हाल में एक पुरुष का शव एंटोनिक्कड़ के पास बरामद किया गया।

End of Feed