Vande Bharat: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में अजीबोगरीब घटना, शौचालय में घंटों बंद रहा शख्स और फिर...

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 25, 2023, 11:35 PM IST

Vande Bharat Express Train: वंदे भारत एक्सप्रेस में अजीबोगरीब घटना हुई। एक व्यक्ति केरल के कासरगोड जिले में ट्रेन में सवार हुआ और शौचालय के भीतर खुद को बंद कर लिया। रेलवे पुलिस ने बताया कि शौचालय का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया।

Vande Bharat Express Train: वंदे भारत एक्सप्रेस में रविवार को एक अजीबोगरीब घटनाक्रम में एक व्यक्ति केरल के कासरगोड जिले में ट्रेन में सवार हुआ और शौचालय के भीतर खुद को बंद कर लिया। यह व्यक्ति शौचालय से बाहर निकलने को ही राजी नहीं था। हालांकि उसे बाद में जबरन बाहर निकाला गया। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के यहां शोरनूर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद शौचालय का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया।

kerala vande bharat train

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में अजीब घटना

टीवी चैनल पर दिखाए गए घटना के फुटेज के अनुसार, लाल धारीदार टी-शर्ट पहने उस व्यक्ति को जब शौचालय से बाहर निकाला गया तो वह डरा हुआ लग रहा था। बाद के फुटेज में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी स्टेशन पर उससे पूछताछ करते हुए दिखे।

End of Feed