महिलाओं को फ्री बस यात्रा, छात्राओं को 1000 रुपये... केरल में सत्ता आई तो 6 गारंटी लागू करेगी कांग्रेस; राहुल गांधी ने किया वादा

Kerala Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में यूडीएफ (UDF) सरकार बनने पर 5 गारंटी योजनाएं लागू करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, कॉलेज छात्राओं को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता और वेलफेयर पेंशन को बढ़ाकर 3,000 रुपये किया जाएगा। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री Oommen Chandy के नाम पर 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा, छोटे कारोबारियों के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त लोन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक समर्पित मंत्री नियुक्त करने का वादा किया गया।

Kerala Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सरकार बनने पर पांच बड़ी गारंटी योजनाएं लागू करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन सत्ता में आता है तो महिलाओं, छात्रों, छोटे कारोबारियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जाएंगी।

rahul gandhi

केरल चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरलवासियों से कई वादे किए। Congress X handle

सभी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की मिलेगी सुविधा: कांग्रेस

राहुल गांधी ने घोषणा की कि राज्य में सभी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा कॉलेज जाने वाली छात्राओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि उनकी पढ़ाई में आर्थिक बाधा न आए।

End of Feed