'अत्यधिक गरीबी खत्म करने वाले देश का पहला राज्य बना केरल', CM पिनराई बोले-जनता से किया वादा पूरा किया

केरल के ‘पिरवी’ या स्थापना दिवस के अवसर पर बुलाए गए सदन के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि 'आज का केरल पिरवी (राज्य स्थापना दिवस) इतिहास में एक विशेष स्थान रखता है, क्योंकि हमने केरल को अत्यधिक गरीबी से मुक्त करने वाला भारत का पहला राज्य बना दिया है।

Kerala Extreme Poverty: केरल अत्यधिक गरीबी का उन्मूलन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को विधानसभा के विशेष सत्र में इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य से अत्यधिक गरीबी का उन्मूलन हो चुका है। केरल के ‘पिरवी’ या स्थापना दिवस के अवसर पर बुलाए गए सदन के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि 'आज का केरल पिरवी (राज्य स्थापना दिवस) इतिहास में एक विशेष स्थान रखता है, क्योंकि हमने केरल को अत्यधिक गरीबी से मुक्त करने वाला भारत का पहला राज्य बना दिया है। इस विधानसभा ने कई ऐतिहासिक कानूनों और नीतिगत घोषणाओं को देखा है। अब विधानसभा की यह बैठक 'नव केरल' के निर्माण में एक और मील का पत्थर साबित हो रही है।'

kerala

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन। तस्वीर-ANI

महत्वपूर्ण वादे को पूरा किया-विजयन

उन्होंने कहा, 'अत्यधिक गरीबी उन्मूलन उन प्रमुख निर्णयों में से एक था, जो 2021 में नई सरकार के शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में लिया गया था। यह उस महत्वपूर्ण वादे को पूरा करने की दिशा में पहला कदम भी था, जो विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किया गया था।' कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने राज्य सरकार के दावे को ‘पूरी तरह से धोखाधड़ी’ करार दिया और इसके विरोध में सत्र का बहिष्कार किया।

End of Feed