केरल का 'किंग' कौन? इन 3 फॉर्मूलों से तय होगा मुख्यमंत्री का नाम; जानें कौन चल रहा रेस में सबसे आगे

केरल में UDF की जीत के बाद सीएम पद पर पेच फंसा है। वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के बीच जारी संघर्ष को सुलझाने के लिए कांग्रेस हाईकमान 3 फॉर्मूलों पर विचार कर रहा है।

केरल में UDF की 102 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भी कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर पेच फंस गया है। कांग्रेस की 63 सीटें मिली हैं और वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के बीच मची रस्साकशी ने पार्टी आलाकमान की चिंता बढ़ा दी है। इस गतिरोध को खत्म करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने तीनों दिग्गजों समेत सन्नी जोसेफ को दिल्ली तलब किया है।

who will be kerala cm

सतीशन, चेन्निथला और वेणुगोपाल को लेकर बना सस्पेंस (Pic Credit: Official Social Media)

सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन और हाईकमान की उलझन

केरल की सड़कों पर माहौल गरमाया हुआ है। वीडी सतीशन के समर्थकों ने उनके पक्ष में होर्डिंग लगाकर मोर्चा खोल दिया है। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार संगठन पर मजबूत पकड़ रखने वाले केसी वेणुगोपाल को अधिकांश नवनिर्वाचित विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जिससे उनकी दावेदारी सबसे प्रबल मानी जा रही है। रमेश चेन्निथला की वरिष्ठता भी एक महत्वपूर्ण फैक्टर बनी हुई है।

End of Feed