केरल CM बोले- जमात-ए-इस्लामी को कभी 'अच्छा प्रमाणपत्र' नहीं दिया, CPI(M), LDF का नहीं रहा कोई संबंध

विजयन ने कहा कि वाम मोर्चे के लिए कभी ऐसे 'दुर्दिन' नहीं आए कि उसे जमात-ए-इस्लामी से वोट मांगने की नौबत आई हो और पार्टी ने मुस्लिम संगठन को कभी 'अच्छा प्रमाणपत्र' नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने त्रिशूर में कहा, 'लेकिन अब कुछ लोग हैं जो जमात-ए-इस्लामी को अच्छा प्रमाण पत्र देने की कोशिश कर रहे हैं।'

Kerala CM on Jamaat e Islami: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को दावा किया कि न तो मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) और न ही पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) का कभी जमात-ए-इस्लामी के साथ कोई संबंध रहा है। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के इस आरोप को खारिज कर दिया कि वामपंथी पार्टी और मुस्लिम संगठन दशकों से राजनीतिक साझेदार थे।

KERALA

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का जमात-ए-इस्लामी पर बयान (PTI)

'मुस्लिम संगठन को कभी 'अच्छा प्रमाणपत्र' नहीं दिया...'

End of Feed