Kerala Election Results 2026: ‘पहले शायद ही किसी ने ऐसा सोचा था…’, केरलम में काउंटिंग के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान

Kerala Election Results 2026: केरलम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी है, जिसमें शुरुआती रुझानों में UDF को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। आधे से अधिक सीटों पर UDF आगे चल रहा है, जबकि LDF पिछड़ता नजर आ रहा है। इस बीच शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया है।

Kerala Election Results 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, पुडुचेरी, असम के साथ ही केरलम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना इस समय तेजी से चल रही है और पूरे राज्य में राजनीतिक के माहौल काफी गर्म है। इस बार मुख्य मुकाबला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के बीच देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) भी कुछ इलाकों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर रहा है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प बन गया है।

keral me congress party ganthbandhan ki jeet

केरल में मतगणना जारी, UDF ने बनाई मजबूत बढ़त (Photo: @ShashiTharoor)

आधे से ज्यादा वोटों की गिनती के बाद UDF 100 से अधिक सीटों पर आगे

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सुबह से आ रहे शुरुआती रुझानों में UDF को मजबूत बढ़त मिलती दिख रही है। आधे से ज्यादा वोटों की गिनती के बाद UDF 100 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है। यह स्थिति काफी हद तक अप्रत्याशित मानी जा रही है, क्योंकि कुछ समय पहले तक मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा था। लेकिन अब जनता का रुझान स्पष्ट रूप से UDF की ओर झुकता दिखाई दे रहा है। इन रुझानों से यह संकेत मिल रहा है कि लोगों ने इस बार बदलाव के पक्ष में मतदान किया है।

End of Feed