जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में ताबड़तोड़ फायरिंग, साथी जवान की गोलियों से 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी। फायरिंग में 4 CISF जवानों की मौत हो गई। घटना की जांच की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी। फायरिंग में 4 CISF जवानों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, CISF जवानों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। बहस के बाद स्थिति बिगड़ गई और जवानों के बीच गोलीबारी हुई। घटना बशोली के माशका इलाके में सेवा पावर प्रोजेक्ट में सीआईएसएफ कैंप की है।

cisf firing

सीआईएसएफ कर्मियों के बीच हुई फायरिंग में चार जवानों की मौत (फाइल फोटो)

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, CISF जवानों के बीच किसी बात पर कहासुनी या झड़प हुई और उसके बाद गोलीबारी हुई। यह घटना जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में स्थित हाइडल पावर प्रोजेक्ट पर तैनात CISF जवानों के बीच हुई। गोलीबारी में चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। साथी की गोलीबारी में असिस्टेंट कमांडेंट रैंक के अधिकारी समेत चार सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) जवान मारे गए।

End of Feed