काठमांडू से नई दिल्ली आने वाली एक भारतीय एयरलाइंस की फ्लाइट को बम की धमकी मिली है। धमकी किस एयरलाइंस के फ्लाइट को मिली है, इसका पता नहीं चला है। प्लेन में बम की धमकी की पुष्टि नेपाली पुलिस ने की है।
काठमांडू-नई दिल्ली फ्लाइट में बम की धमकी (फोटो- Pixabay)
ये भी पढ़ें- शुक्रवार को भी विमानों को आते रहे बम की धमकी वाले फोन, 25 से अधिक प्लेन झूठी धमकी का बने शिकार
नेपाली पुलिस और सेना जांच में जुटी
नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट के पुलिस प्रमुख डंबर बहादुर बीके ने एएनआई से पुष्टि करते हुए बताया- "हमें काठमांडू से नई दिल्ली जा रहे इंडियन एयरलाइंस के विमान में बम की धमकी मिली है। नेपाल पुलिस और सेना की मदद से तलाशी अभियान जारी है।"
जांच में नहीं मिला कुछ
बम की धमकी के बाद जब इसकी जांच की गई तो उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। रानीपोखरी स्थित वैली पुलिस ऑफिस में एआईजी किरण बजराचार्य ने एएनआई से बात करते हुए बताया, "हमें विमान में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। विमान अब उड़ान भरने की तैयारी कर रहा है।"
पहले भी मिल चुकी है धमकी
सोमवार को एयर इंडिया (AI) की फ्लाइट AI216 के बारे में एक और बम की धमकी की अफवाह मिली, जो नई दिल्ली लौटने वाली थी। नेपाल के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बम धमकी की अफवाह थी। एयर इंडिया की फ्लाइट नेपाल मानक समयानुसार दोपहर 2:41 बजे उतरी, जिसके बाद आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए।
