दिल्ली में छाया रहेगा घना कोहरा, कश्मीर में जनजीवन हो रहा सामान्य; जानें अन्य राज्यों का हाल

Weather Update: कश्मीर में सीजन के सबसे भारी हिमपात के एक दिन बाद रविवार से जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो गया है और यातायात के लिए कई सड़कें साफ की जा चुकी हैं। वहीं, पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई।

Weather Update: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद की ठंड हवा ने मौसम का मिजाज पूरा बदल दिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर पहले से सुधरा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री कम है।

India Weather

मौसम का हाल

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने के औसत तापमान से छह डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने राजधानी में सोमवार को घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

End of Feed